बेदला में निगम की बेशकीमती ढाई बीघा जमीन कब्जामुक्त, चारदीवारी पर चला बुलडोजर
उदयपुर। बेदला में नगर निगम की बेशकीमती करीब ढाई बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। निगम ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए आवंटित आराजी नंबर 997 की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा चारदीवारी बनाकर कब्जे का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलते ही महापौर पारस सिंघवी और आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर निगम टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई बेदला के रोड नंबर 11 और 12 पर की गई। इसके बाद निगम ने भूमि पर अपना बोर्ड लगाकर कब्जा सुरक्षित किया। महापौर ने शहरवासियों से निगम संपत्तियों पर अतिक्रमण नहीं करने और ऐसी सूचना मिलने पर निगम को बताने की अपील की।
#Udaipur #Bedla #UdaipurNews #Encroachment #MunicipalCorporation