फूलिया कलां: धानेश्वर में श्रीमद्भागवत सप्ताह पंचकुंडात्मक महायज्ञ शुरू, 24 मई को होगा नि:शुल्क विवाह सम्मेलन
फूलियाकलां। धानेश्वर में समस्त मीणा समाज चौकला धानेश्वर के तत्वावधान में मंगलवार से भव्य श्रीमद्भागवत सप्ताह पंचकुंडात्मक महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। 19 मई से 25 मई तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है। शिव मंदिर धानेश्वर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिदिन कथा, यज्ञ, धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।