Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
No video available

पटना ग्रामीण: लॉकडाउन में झोले में सब्जी के जगह खुलेआम बिक रहा शराब #नितिशकुमार #शराबबंदी #बिहारपुलिस #तेजस्वियादव

Patna Rural, Patna | May 6, 2021

MORE NEWS

*बिहार सरकार की अभिनव पहल के तहत पंचायत विकास दिवस का शुभारंभ*

*बिक्रमगंज के जमोढ़ी ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री रोहतास जिला श्री अशोक चौधरी हुए शामिल*

*महिला हितैषी ग्राम पंचायत" थीम पर आयोजित ग्राम सभा महिला सशक्तिकरण पर रहा विशेष फोकस**

राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाने वाले “पंचायत विकास दिवस” कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को पूरे बिहार के साथ-साथ रोहतास जिले में भी किया गया। 

इस अवसर पर जिले के बिक्रमगंज प्रखंड अंतर्गत जमोढ़ी पंचायत सरकार भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री-सह-रोहतास जिला प्रभारी मंत्री श्री अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दीप प्रज्वलित कर पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।

इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान ग्रामीण विकास, जनभागीदारी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई।

इस माह पंचायत विकास दिवस की थीम “महिला हितैषी ग्राम पंचायत” निर्धारित की गई थी। इसी थीम के अनुरूप आयोजित ग्राम सभा में महिलाओं की उल्लेखनीय एवं सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर अपने विचार रखे। महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों तथा पंचायत स्तर पर निर्णय प्रक्रिया में बढ़ती भागीदारी से समाज में आए सकारात्मक परिवर्तनों के अनुभव साझा किए। 

कार्यक्रम में कई लाभुकों को प्रमाण पत्र दिया गया। उद्योग विभाग की महिला लाभुक ने अपना अनुभव साझा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री, जिला पदाधिकारी एवं उद्योग विभाग को धन्यवाद दिया। महिला उद्यमी ने कहा कि उद्योग विभाग से मिले मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत उन्होंने अपना ब्यूटी पार्लर खोला है, जिससे खुद के साथ कई अन्य महिलाओं को रोजगार मिला है। कार्यक्रम में संगीत कला के माध्यम से नशा मुक्त बिहार को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुखिया द्वारा ग्राम पंचायत में अब तक किए गए विकास कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, आवास तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही पंचायत की आगामी विकास योजनाओं एवं भावी कार्ययोजना से ग्राम सभा को अवगत कराया गया तथा ग्रामीणों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र ने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्राम पंचायतों के अधिकारों, कर्तव्यों तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जनसहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान का सबसे सशक्त माध्यम भी हैं। 

अपने संबोधन में माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पंचायतों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं और पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है और शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से बिहार में पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार ने इस दिशा में पूरे देश के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया है। माननीय मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं और पंचायत को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समावेशी बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पंचायत विकास दिवस जैसी पहल को ग्रामीण विकास और जनसंवाद के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। 

कार्यक्रम के अंत में माननीय मंत्री, माननीय विधायक काराकाट, जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया।

इस अवसर पर माननीय विधायक काराकाट श्री अरुण सिंह, पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार, उप विकास आयुक्त श्री विजय कुमार पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पंचायत की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

#IPRD
#PanchayatVikasShivir
#Rohtas
#PublicService 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*बिहार सरकार की अभिनव पहल के तहत पंचायत विकास दिवस का शुभारंभ* *बिक्रमगंज के जमोढ़ी ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री रोहतास जिला श्री अशोक चौधरी हुए शामिल* *महिला हितैषी ग्राम पंचायत" थीम पर आयोजित ग्राम सभा महिला सशक्तिकरण पर रहा विशेष फोकस** राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाने वाले “पंचायत विकास दिवस” कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को पूरे बिहार के साथ-साथ रोहतास जिले में भी किया गया। इस अवसर पर जिले के बिक्रमगंज प्रखंड अंतर्गत जमोढ़ी पंचायत सरकार भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री-सह-रोहतास जिला प्रभारी मंत्री श्री अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दीप प्रज्वलित कर पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान ग्रामीण विकास, जनभागीदारी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई। इस माह पंचायत विकास दिवस की थीम “महिला हितैषी ग्राम पंचायत” निर्धारित की गई थी। इसी थीम के अनुरूप आयोजित ग्राम सभा में महिलाओं की उल्लेखनीय एवं सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर अपने विचार रखे। महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों तथा पंचायत स्तर पर निर्णय प्रक्रिया में बढ़ती भागीदारी से समाज में आए सकारात्मक परिवर्तनों के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में कई लाभुकों को प्रमाण पत्र दिया गया। उद्योग विभाग की महिला लाभुक ने अपना अनुभव साझा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री, जिला पदाधिकारी एवं उद्योग विभाग को धन्यवाद दिया। महिला उद्यमी ने कहा कि उद्योग विभाग से मिले मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत उन्होंने अपना ब्यूटी पार्लर खोला है, जिससे खुद के साथ कई अन्य महिलाओं को रोजगार मिला है। कार्यक्रम में संगीत कला के माध्यम से नशा मुक्त बिहार को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुखिया द्वारा ग्राम पंचायत में अब तक किए गए विकास कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, आवास तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही पंचायत की आगामी विकास योजनाओं एवं भावी कार्ययोजना से ग्राम सभा को अवगत कराया गया तथा ग्रामीणों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र ने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्राम पंचायतों के अधिकारों, कर्तव्यों तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जनसहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान का सबसे सशक्त माध्यम भी हैं। अपने संबोधन में माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पंचायतों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं और पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है और शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से बिहार में पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार ने इस दिशा में पूरे देश के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया है। माननीय मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं और पंचायत को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समावेशी बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पंचायत विकास दिवस जैसी पहल को ग्रामीण विकास और जनसंवाद के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में माननीय मंत्री, माननीय विधायक काराकाट, जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर माननीय विधायक काराकाट श्री अरुण सिंह, पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार, उप विकास आयुक्त श्री विजय कुमार पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पंचायत की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। #IPRD #PanchayatVikasShivir #Rohtas #PublicService Panchayati Raj Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jun 28, 2026

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 28.06.2026 को रोहतास जिले के विभिन्न पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें मद्य निषेध एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित संदेश दिए गए। कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिले की पंचायतों में महिलाओं के बीच शराबबंदी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कला जत्था के माध्यम से नाटक एवं गीत-संगीत की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर शराब के दुष्प्रभावों और इसके सामाजिक असर के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। शिक्षकों ने भी बिहार सरकार की मद्य निषेध नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

जीविका दीदियों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने रैली निकाली तथा विचार गोष्ठी आयोजित कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही कल्याण विभाग द्वारा भी आदिवासी, दलित एवं महादलित बस्तियों में प्रभात फेरी एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा लोगों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

#iprd
#panchayatvikasdiwas
#rohtas
#publicservice
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 28.06.2026 को रोहतास जिले के विभिन्न पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें मद्य निषेध एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित संदेश दिए गए। कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिले की पंचायतों में महिलाओं के बीच शराबबंदी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कला जत्था के माध्यम से नाटक एवं गीत-संगीत की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर शराब के दुष्प्रभावों और इसके सामाजिक असर के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। शिक्षकों ने भी बिहार सरकार की मद्य निषेध नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। जीविका दीदियों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने रैली निकाली तथा विचार गोष्ठी आयोजित कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही कल्याण विभाग द्वारा भी आदिवासी, दलित एवं महादलित बस्तियों में प्रभात फेरी एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा लोगों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। #iprd #panchayatvikasdiwas #rohtas #publicservice Information & Public Relations Department, Government of Bihar Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar

Patna, Bihar | Jun 28, 2026

बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले "पंचायत विकास दिवस" के तहत आज दिनांक 28 जून 2026 को रोहतास जिले के ग्राम पंचायतों में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में नासरीगंज प्रखंड के पडुरी पंचायत भवन में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव, रोहतास-सह-सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार श्री संदीप कुमार आर. पुडकलकुट्टी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। इस अवसर पर इस अवसर पर जिला प्रभारी सचिव द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य पंचायतों को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं जनकल्याणकारी बनाना है, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना, आमजन को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराएं।
जिला प्रभारी सचिव ने पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

इस माह के विशेष कार्यक्रम का मुख्य विषय (थीम) "महिला हितैषी ग्राम पंचायत" रखा गया था, जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। जिले के पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों (मुखिया, वार्ड सदस्य), ग्राम सभा के सदस्यों, युवाओं और जीविका दीदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर त्वरित कार्रवाई हेतु रोडमैप तैयार किया गया। थीम के अनुरूप पंचायतों में महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उपायों पर चर्चा हुई।

#iprd
#panchayatvikasshivir 
#rohtas
#publicservice 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले "पंचायत विकास दिवस" के तहत आज दिनांक 28 जून 2026 को रोहतास जिले के ग्राम पंचायतों में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में नासरीगंज प्रखंड के पडुरी पंचायत भवन में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव, रोहतास-सह-सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार श्री संदीप कुमार आर. पुडकलकुट्टी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। इस अवसर पर इस अवसर पर जिला प्रभारी सचिव द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य पंचायतों को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं जनकल्याणकारी बनाना है, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना, आमजन को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराएं। जिला प्रभारी सचिव ने पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस माह के विशेष कार्यक्रम का मुख्य विषय (थीम) "महिला हितैषी ग्राम पंचायत" रखा गया था, जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। जिले के पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों (मुखिया, वार्ड सदस्य), ग्राम सभा के सदस्यों, युवाओं और जीविका दीदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर त्वरित कार्रवाई हेतु रोडमैप तैयार किया गया। थीम के अनुरूप पंचायतों में महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उपायों पर चर्चा हुई। #iprd #panchayatvikasshivir #rohtas #publicservice Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jun 28, 2026

राज्य सरकार के आदेश के अनुसार आज पटना जिला के सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस मनाया जा रहा है। ज़िलाधिकारी, पटना के निदेश पर वरीय अधिकारियों द्वारा इसका अनुश्रवण किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के सतत विकास, कार्यक्रमों में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता, ग्रामवासियों के उत्तरोत्तर सामाजिक तथा आर्थिक सशक्तिकरण, योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व, नशा-मुक्त समाज सहित समाज सुधार अभियान के विभिन्न घटकों के सुदृढ़ीकरण जैसे बहु-आयामी लक्ष्यों पर केंद्रित पंचायतों में इन दिवसों के माध्यम से लोगों से सार्थक संवाद एवं सुदृढ़ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। पंचायतों में आज माननीय मुखिया की अध्यक्षता में स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों (एलएसडीजी) की थीम ‘महिला हितैषी पंचायत’ पर परिचर्चा आयोजित की जा रही है। माननीय प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। लोग काफी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। पंचायत विकास दिवस के आयोजन के परिप्रेक्ष्य में बच्चों, युवाओं और अवयस्कों को नशा की लत से बचाने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने, नशा-मुक्त समाज का संकल्प लेने, इसके निर्माण के लिए सतत प्रयत्नशील रहने तथा समाज को विकास के एक नए रास्ते पर ले चलने के उद्देश्य से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार के तत्वावधान में जीविका दीदियों, विकास मित्रों, आशा कार्यकर्ताओं, आँगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सिविल सोसाइटी सदस्यों के माध्यम से सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
Samrat Choudhary 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar 
#GramSwaraj
#Prohibition
#LSDG
#Deaddiction
#Nashamukti
#NashaMuktBihar
#नशा_मुक्त_समाज 
#DrugFreeYouth

राज्य सरकार के आदेश के अनुसार आज पटना जिला के सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस मनाया जा रहा है। ज़िलाधिकारी, पटना के निदेश पर वरीय अधिकारियों द्वारा इसका अनुश्रवण किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के सतत विकास, कार्यक्रमों में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता, ग्रामवासियों के उत्तरोत्तर सामाजिक तथा आर्थिक सशक्तिकरण, योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व, नशा-मुक्त समाज सहित समाज सुधार अभियान के विभिन्न घटकों के सुदृढ़ीकरण जैसे बहु-आयामी लक्ष्यों पर केंद्रित पंचायतों में इन दिवसों के माध्यम से लोगों से सार्थक संवाद एवं सुदृढ़ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। पंचायतों में आज माननीय मुखिया की अध्यक्षता में स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों (एलएसडीजी) की थीम ‘महिला हितैषी पंचायत’ पर परिचर्चा आयोजित की जा रही है। माननीय प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। लोग काफी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। पंचायत विकास दिवस के आयोजन के परिप्रेक्ष्य में बच्चों, युवाओं और अवयस्कों को नशा की लत से बचाने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने, नशा-मुक्त समाज का संकल्प लेने, इसके निर्माण के लिए सतत प्रयत्नशील रहने तथा समाज को विकास के एक नए रास्ते पर ले चलने के उद्देश्य से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार के तत्वावधान में जीविका दीदियों, विकास मित्रों, आशा कार्यकर्ताओं, आँगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सिविल सोसाइटी सदस्यों के माध्यम से सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। Samrat Choudhary Panchayati Raj Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar #GramSwaraj #Prohibition #LSDG #Deaddiction #Nashamukti #NashaMuktBihar #नशा_मुक्त_समाज #DrugFreeYouth

Patna, Bihar | Jun 28, 2026

RJD नेता बंटू सिंह का नीरज कुमार पर बड़ा हमला — आगाह कर देना चाहता हूं, होश में रहिए #shorts

RJD नेता बंटू सिंह का नीरज कुमार पर बड़ा हमला — आगाह कर देना चाहता हूं, होश में रहिए #shorts

Patna Rural, Patna | Jun 28, 2026