खगड़िया जिले के महेशखूंट NH स्थित मंगल रिसोर्ट होटल में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुआ पूरा रिसोर्ट!
बिहार के महेशखूंट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। NH स्थित मंगल रिसोर्ट होटल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा रिसोर्ट आग की चपेट में आ गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन फिलहाल आग की स्थिति भयावह बताई जा रही है।
आग कैसे लगी? कितने का नुकसान हुआ? क्या किसी के हताहत होने की खबर है? फिलहाल इन सवालों का जवाब सामने आना बाकी है।