करछना: टिकरी गांव के सामने हुई घटना के बाद, करछना के अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा को देखने पहुंचे डीसीपी यमुनानगर
मंगलवार दोपहर के वक्त मेजा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के सामने कोचिंग से घर के लिए लौट रही छात्राओं को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। हादसे में एक छात्र रिद्धि मिश्रा उर्फ सरस्वती की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस घायलों को उपचार के लिए भेजा। देर शाम को डीसीपी यमुनानगर मौके पर पहुंचे।