करछना: शनि मंदिर के पास मिठाई की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
घटना प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के शनि मंदिर के पास की है,जहां पर मिठाई की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई,आग लगने से दुकान के अंदर रखा हजारों रुपए का सामान जल कर राख हो गया,इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई,मौके पर पहुंची फायर विकेट द्वारा आग पर काबू पाया गया बताया गया की शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।