करछना: सीएचसी करछना में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का लाभ उठाया
सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना में आयुष्मान भारत योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 400 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर लाभ उठाया। टीवी रोग के छः फाइलेरिया के तीन मरीजों को किट प्रदान किया गया।