हरिद्वार: मायापुर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने चारधाम पर आने वाले तीर्थयात्रियों से विनम्रता से व्यवहार करने की की अपील
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने अपने मायापुर स्थित निरंजनी अखाड़े मे शुक्रवार शाम 4 बजे चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी अपील की है, उन्होंने कहा है कि बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जिसे देखते हुए भारी भीड़ आने की संभावना है। ऐसे में स्थानीय नागरिक, व्यापारी, तीर्थपुरोहित सभी तीर्थयात्रियों से विनम्रता का व्यवहार करें, जिससे अच्छा संदेश जाए।