तरहसी: सिलदिलिया कंस्ट्रक्शन्स की गड़बड़ियों को लेकर पांकी विधायक ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
पांकी के विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने सोमवार शाम 4 बजे झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार से रांची स्थित राजभवन में मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन देकर पांकी विस क्षेत्र में संवेदक-मेसर्स सिलदिलिया कंस्ट्रक्शन्स के द्वारा तरहसी से तेतराई होते हुए बलियारी मोड़ तक एवं चार महत्वपूर्ण पथों के कार्य में शिथिलता बरतने पर कारवाई नहीं होने की जानकारी दी।