तरहसी: परसावां में सरनास्थल की जगह श्मशान घाट और डैम की चहारदीवारी का निर्माण, पांकी विधायक ने विधानसभा में उठाया मामला
Tarhasi, Palamu | Feb 28, 2025 पांकी विधायक डॉक्टर शशि भूषण मेहता ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे झारखंड विधानसभा में महत्वपूर्ण मामले को उठाया। कहा कि पांकी प्रखंड के नवडीहा वन पंचायत अंतर्गत परसावां गांव में कल्याण विभाग के द्वारा सरना स्थल की चारदीवारी का निर्माण करने की जगह अंचलाधिकारी पांकी के द्वारा निर्गत गलत रिपोर्ट के आधार पर श्मशान घाट और डैम की चारदीवारी बनाई जा रही है।