तरहसी: श्रीकेदाल ग्राम के शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर लगा भव्य मेला, स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है
Tarhasi, Palamu | Feb 26, 2025 तरहसी प्रखंड अंतर्गत श्री केदाल ग्राम में केदारनाथ के नाम से मशहूर शिव मंदिर की आस्था दूर दूर तक फैली है। यहां रहस्यमीय स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बुधवार को यहां भव्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कई तरह की दुकानें एवं झूले आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे। मेला शाम 6 बजे तक चला।