तरहसी: काजीपकरी में दो किसानों से फसल राहत योजना के पैसे के नाम पर ₹19 हजार की साइबर ठगी, थाने में दिया आवेदन
फसल राहत योजना का पैसा आने के नाम पर दो किसानों से साइबर ठगी की गयी। उनके खाते से हजारों रूपए गायब कर दिए गए। 19 हजार 288 रूपए गायब हो जाने की शिकायत करते हुए दोनों किसानों ने तरहसी थाना में शनिवार शाम 5 बजे आवेदन दिया है। एक किसान के खाते से 7896.65 रूपए, जबकि दूसरे के खाते से 11393 रूपए गायब हुए हैं।