तरहसी: हरियाणा से तरहसी के पकरी घर आने के लिए निकला अधेड़, पांच दिनों से लापता, बेटे ने पुलिस से लगाई गुहार
तरहसी थाना क्षेत्र के पकरी के रहने वाले बसंत राम 5 दिनों से लापता है। 25 फरवरी को हरियाणा से अपने घर आने के लिए निकले थे, लेकिन आज तक घर नहीं पहुंचे, रविवार शाम 5 बजे बसंत के बेटे विनय कुमार राम ने तरहसी थाना में सन्हा दर्ज कराते हुए पिता को ढूंढने की गुहार लगाई है। बसंत राम की उम्र 56 वर्ष है। बसंत हरियाणा में किसी सरदार जी के यहां काम करते थे।