तरहसी: कुसलाडीह में सड़क पार करते समय महिला को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान एमआरएमसीएच में हुई मौत
Tarhasi, Palamu | Feb 27, 2025 तरहसी थाना क्षेत्र के कुसलाडीह में सड़क पार कर रही 46 वर्षीया महिला बसंती देवी पति कामेश्वर महतो को एक बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर 2 बजे एमआरएमसीएच में महिला की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव घर लाया गया। जोगियादह में अमानत नदी घाट पर दाह संस्कार किया जाएगा।