बांसगांव: जयंतीपुर गाँव में हुए वीरेंद्र कुमार की हत्या के मामले में एक आरोपी को बांसगांव थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाने की पुलिस द्वारा शुक्रवार को एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव के निवासी स्वर्गीय केदार के पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। बतादे बीते 14 अगस्त को जयंतीपुर गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गाँव के ही पोखरे में मिला था।