कोंडागांव: फरसगांव में नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आरोपी के कांग्रेसी होने के दावे से पार्टी ने किया इनकार
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को ₹500 के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं उसके पास से 1,05,000 के 210 नग ₹500 के नकली नोट बरामद हुए। गिरफ्तार व्यक्ति की मोटरसाइकिल पर "उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी" लिखा होने के कारण मीडिया ने उसे कांग्रेसी नेता बताया था। कोंडागांव कांग्रेस कमेटी ने व्यक्ति से संबंध से इनकार किया है।