कोंडागांव: कोंडागांव में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, 14 वाहनों से ₹31,000 का समन शुल्क वसूला गया, 2 वाहन जब्त
मंगलवार शाम 4:00 बजे कोंडागांव जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी विज्ञप्ति अनुसार परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना फिटनेस और बीमा वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। केंद्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत कुल 14 वाहनों पर 31 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया है। साथ ही दो वाहनों को जप्त किया गया है।