कोंडागांव: नारंगी नदी NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से पिकअप की टक्कर के बाद दो अन्य वाहन भी ट्रक से भिड़े
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 स्थित नारंगी नदी के पास आज मंगलवार की शाम 5:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में पिकअप सवार दो व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है लांजोड़ा से बस्तर जा रहा पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे हैं ट्रक से टकरा गया।