कोंडागांव: जिला मुख्यालय कोंडागांव में दाना चक्रवात का असर, अचानक हुई बारिश से फटाखा व्यापारियों में मची अफरा-तफरी
कोंडागांव जिले में भी आज मंगलवार को दाना चक्रवात का असर देखने को मिला है। आपको बता दें आज शाम 4 बजे अचानक हुई बारिश ने कोंडागांव के व्यापारियों का धनतेरस फीका कर दिया है। वहीं क्षेत्र के किसानों की भी बे मौसम बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। आज मंगलवार शाम 4 बजे अचानक हुई बारिश के चलते एनसीसी मैदान में लगाए गए फटाखों की दुकानों को भी खासा नुकसान पहुंचाया है।