कुलपहाड़: बिजरारी गांव में तीन दिन से लापता वृद्ध का शव नदी की झाड़ियों में फंसा मिला
बिजरारी गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध कन्हैया लाल 28 अगस्त को घर से निकलने के बाद लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद नदी किनारे उनके कपड़े, चप्पल, मोबाइल फोन और लाठी मिलने पर नदी में बहने की आशंका जताई गई। सूचना पर पनवाड़ी पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और रेस्क्यू टीम की मदद से तीन दिनों तक नदी में तलाश अभियान चलाया।छतेसर गांव के पास नदी किनारे झाड़ियों में मिला।