लखीसराय: लखीसराय पुलिस लाइन में SP की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी हुई, कई निर्देश दिए गए
गुरुवार के अपराह्न 3 बजे लखीसराय पुलिस लाइन में SP अजय कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ. इस अपराध गोष्ठी में SP द्वारा विगत माह हुए कांडों की समीक्षा की गई. गोष्ठी में पुलिस पदाधिकारी को अपराध से निपटने एवं सक्रिय पुलिसिंग हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया.त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारी को बधाई दी गई.