लखीसराय: लखीसराय बाजार समिति के पास कैलाश नगर से पुलिस ने NBW वारंटी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया
पुलिस ने लखीसराय बाजार समिति के समीप कैलाश नगर से एक NBW वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार के अपराह्न 1 बजे लखीसराय कोर्ट में पेश किया है.कवैया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 कैलाश नगर बाजार समिति निवासी सुरेश प्रसाद वर्मा के पुत्र राहुल कुमार राज को गिरफ्तार किया गया.