लखीसराय: मननपुर गांव से उत्पाद विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को नशे की हालत में किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने मननपुर गांव से एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा गुरुवार के अपराह्न 4:15 बजे प्रेस ब्रीफ में इसकी जानकारी दी गई. जिसके मुताबिक मननपुर गांव के रहने वाले भूषण चौहान के पुत्र वलीराम कुमार को दूसरी बार नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया. किऊल रेलवे स्टेशन से 132 लीटर बियर जप्त किया गया.