लखीसराय: नगर थाना परिसर में अपहरण मामले का खुलासा, एसपी ने की प्रेस वार्ता
नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छात्र अंशु अपहरण मामले का पुलिस ने महज 6 घंटे के अंदर पटाक्षेप कर दिया है। एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में एसआईटी की टीम ने छात्र अंशु को पथला गांव से बरामद किया है। साथ ही घटना में शामिल आठ अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कर एवं पांच मोबाइल को भी जबत कर लिया है। एसपी ने गुरुवार के दोपहर1:50 पर जानकारी दी।