खिजरसराय: महकार थाना के नए थाना अध्यक्ष को जिला परिषद प्रतिनिधि ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत
महकार थाना परिसर में रविवार को महकार थाना के नए थाना अध्यक्ष गोपाल कुमार सिंह को नीमचक बथानी जिला परिषद प्रतिनिधि मोहम्मद औरंगजेब ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने थाना अध्यक्ष गोपाल कुमार सिंह को नीचक बथानी प्रखंड के दो पंचायत खुखड़ी और नैली जो महकार थाना अंतर्गत में आता है उन दोनों पंचायत की समस्याओं से अवगत कराया।