खिजरसराय: मंडई और अईमा चौकी से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
खिजरसराय थाना क्षेत्र के मंडई गांव से मारपीट के आरोपी तथा अईमा चौकी से वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए खिजरसराय थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मंडई गांव से मारपीट के आरोपी अंजय दास तथा अईमा चौकी से वारंटी सूरज राम उर्फ सूरज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।