खिजरसराय: हथियार के बल पर खिजरसराय बाजार स्थित उत्कर्ष बैंक में ₹8,46,000 की हुई लूट, बैंक कर्मियों को बाथरूम में किया बंद
खिजरसराय थाना क्षेत्र के धूरा में संचालित उत्कर्ष फाइनेंस बैंक से अपराधियों ने हथियार के बल पर ₹8,46,000 लूट लिए। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है। लुटेरों ने बैंक में घुसते ही दो बैंक कर्मियों और एक गार्ड को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद काउंटर पर रखी नकद राशि लेकर फरार हो गए। एसएसपी खुद बैंक पहुंचकर मामले की जांच की।