खिजरसराय: 24 घंटे बाद भी खिजरसराय में बैंक लूट मामले का आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
खिजरसराय थाना क्षेत्र के खिजरसराय बाजार में धूरा पर उत्कर्ष बैंक से लूट कांड मामले में 24 घंटा बीत जाने के बाद भी सभी बैंक लुटेरा पुलिस की पकड़ से दूर है। हालांकि बैंक लुटेरे को पकड़ने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। बतादें की शुक्रवार को दो बाइक पर सवार होकर आए 4 लूटोरों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर बैंक में रखे 8 लाख 46 हजार लूट लिए