खिजरसराय: अपहरण के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पचोई गांव से गिरफ्तार कर भेजा जेल
खिजरसराय थाना क्षेत्र के पचोई गांव से मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर अपहरण मामले के आरोपी महेशी चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महेशी चौधरी के पुत्र किसी लड़की को शादी के नियत से अपहरण किया था। उस मामले में महेशी चौधरी के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसे गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है।