खिजरसराय: खिजरसराय पुराना ब्लॉक में नगर पंचायत की बैठक में जाम की समस्या से निजात दिलाने पर हुई विशेष चर्चा
खिजरसराय पुराना ब्लॉक में नगर पंचायत की बैठक में जाम की समस्या से निजात दिलाने पर विशेष चर्चा हुई।सोमवार को खिजरसराय नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में विकास की रूपरेखा के साथ बाजार में सब्जी मंडी और बस स्टैंड के स्थल चयन पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू कुमारी की अध्यक्षता में हुई इस बोर्ड की बैठक में सफाई के लिए नियुक्त संवेदक के क्रियाकलाप पर भी कई सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया।