टीकमगढ़: सीएमओ के निर्देशन में शहर के मुख्य चौराहे से हटाए गए अवैध ठेले, अन्य स्थानों पर किए गए शिफ्ट
शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और आमजन को हो रही परेशानियों को देखते हुए नगर पालिका टीकमगढ़ ने अवैध रूप से मुख्य चौराहों पर खड़े किए गए ठेलों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया, जिसमें शहर के प्रमुख चौराहों से ठेलों को हटाकर उन्हें निर्धारित और वैकल्पिक स्थानों पर शिफ्ट किया गया।