टीकमगढ़ जिले के मस्तापुर गाव में शुक्रवार को एक महिला को सांप ने काट लिया। महिला का नाम नेहा लोधी बताया गया । परिजन ने बताया कि महिला शौच करने के लिए गई हुई थी,इसी दौरान उसे एक सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।