टीकमगढ़: बल्देवगढ़ क्षेत्र के एक गांव में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के बलदेवगढ अंतर्गत गांव में शुक्रवार को एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महीना का नाम खुशबू लोधी बताया गया है। परिजन ने बताया की महिला अपने खेत पर थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालात गंभीर हो गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया।