टीकमगढ़: टीकमगढ़ के 22000 घरों में लगे स्मार्ट मीटर, उपभोक्ता मोबाइल पर देख सकेंगे बिजली की खपत
टीकमगढ़ में बिजली चोरी रोकने के लिए आरएसएस योजना के तहत घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में कुल 26000 उपभोक्ताओं में से अब तक 22000 घरों में और प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर स्थापित किया जा चुके हैं। आईएस प्रणाली से उपभोक्ता बिजली खपत बिलिंग और रेकनेक्शन की स्थिति को मोबाइल ऐप पर स्वयं देख सकेंगे।