जगदलपुर: बीजेपी कार्यालय में मनाया गया भारतीय संविधान दिवस, बाबा साहेब आंबेडकर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यालय में आज मंगलवार शाम 5 बजे संविधान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस कार्यक्रम में संविधान निर्माता के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया।