जगदलपुर: NSUI ने शुल्क वृद्धि के विरोध में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का किया घेराव
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का घेराव किया और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शुल्क वृद्धि का विरोध कर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में कुलपति,कुलसचिव के मुर्दाबाद के नारे लगाए।