जगदलपुर: जिला कार्यालय में समय सीमा की बैठक, कलेक्टर ने बस्तर ओलंपिक के संभाग स्तरीय आयोजन के लिए दिए आवश्यक निर्देश
मंगलवार शाम 5 बजे कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि बस्तर ओलंपिक 2024 का संभाग स्तरीय आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें। संभाग स्तरीय आयोजन दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह में संभावित है, इस खेल गतिविधियों में संभाग के लगभग 5 हजार से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता होगी।