जगदलपुर: तिरिया के जंगल में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराया क्रेटा वाहन, धू-धू कर जला, कोई हताहत नहीं
जिला फायर ऑफिसर से मंगलवार दोपहर 1बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदलपुर से तिरिया के ओर जा रहा एक क्रेटा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा । टक्कर इतनी तेज थी कि इसके बाद तुरंत वाहन में आग लग गई ,इस दौरान वाहन में सवार दो लोग किसी तरह से उससे बाहर निकलने में कामयाब हो गए।