जगदलपुर: नगर निगम आयुक्त ने दलपत सागर का किया अवलोकन, समाज सेवियों से की मुलाकात
सोमवार रात 8 बजे नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू दलपत सागर पहुंचे जहां उन्होंने आइलैंड सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण कर स्वच्छता सहित,विद्युत व्यवस्था का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू वहां मौजूद समाज सेवियों से मुलाकात कर दलपत सागर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लेकर उनकी प्रशंसा की ।