बखरी: बखरी बाजार में पॉलिथीन पाबंदी पर नगर कर्मियों की कार्रवाई से व्यवसायियों में आक्रोश, सड़क जाम
बखरी बाजार में पॉलिथीन के खिलाफ नगर कर्मी के कार्रवाई से बाजार में आक्रोशित व्यवसायियों ने बाजार को बंद कर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलती है एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ नेतृत्व में पदाधिकारी ने नगर कर्मी और व्यवसायियों से वार्ता की तथा सरकार द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करने की अपील की।