बखरी: बखरी में सुरक्षा गार्ड भर्ती के लिए कैंप आयोजित, 30 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
SIS ग्रुप जमुई के तत्वाधान में बखरी में गुरुवार को विशेष भर्ती अभियान के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। दो दिवसीय अभियान के प्रथम दिन 30 अभ्यर्थियों ने सुपरवाइजर सुरक्षा जवान एवं कैश कस्टोडियन के पद पर आवेदन दिए। भर्ती अभियान के प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि विभिन्न प्रखंडों में अलग-अलग तिथियां में यह कैंप 13 जून तक संचालित रहेंगे।