बखरी: बखरी अनुमंडल न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को ई-फाइलिंग प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया
बखरी अनुमंडल न्यायालय परिसर में मंगलवार को अधिवक्ताओं को ई फाइलिंग प्रणाली का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी अधिवक्ताओं की शिरकत हुई। न्यायालय के तकनीकी सलाहकार द्वारा फाइलिंग स्कैनिंग अपलोडिंग पोर्टल पर लाॅगिन और ट्रैकिंग सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी। प्रैक्टिकल डेमो के जरिए सभी चरणों को समझाया गया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने इसका स्वागत किया।