बखरी: बखरी के सीपीआई कार्यालय में विधायक सूर्यकांत पासवान ने की प्रेस कांफ्रेंस, एसडीपीओ पर लगाए गंभीर आरोप
बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बखरी डीएसपी कुंदन कुमार पर शराब माफिया के साथ संबंध रखने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डीएसपी के मोबाइल की जांच होनी चाहिए। वरीय पदाधिकारी से इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है।