बखरी: बेगूसराय में बढ़ते अपराध और तेली साहू समाज पर हमले के विरोध में बखरी में तैलिक वैश्य संघ की प्रतिरोध सभा
बखरी में तैलिक वैश्य संघ के बैनर तले प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। इसमें बेगूसराय में बढ़ते अपराध व्यवसायियों पर हो रहे हमले तथा तेली साहू समाज के साहेबपुर कमाल के राकेश कुमार साह के हुई निर्मम हत्या के विरोध में थी। इसकी अध्यक्षता अजय साह ने की। मौके पर नेता सिधेश आर्य भाजपा नेता नीरज नवीन कामिनी कंचन हम नेता आदि ने इस घटना की निंदा की।