बखरी: बगरस में नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
बखरी प्रखंड के राटन पंचायत के बगरस में 9 दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसमें आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। बनारस से पधारे आचार्य रामनाथ मिश्रा के संयोजन में महा आरती का आयोजन किया गया है। इसमें 19 जोड़े व्रती हवन में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूजा से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।