घाटमपुर: घाटमपुर पुलिस ने गांजा बेच रहे युवक को किया गिरफ्तार, 1200 ग्राम गांजा किया बरामद
घाटमपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने गांजा बेच रहे शातिर बलराम सिंह उर्फ कल्लू को ग्राम नौरंगा में न्यू पवन भट्टे के पास बने खंडहर कमरे के बगल से गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 6बजे बताया पकड़े गए अभियुक्त के पास से 1200 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।अभियुक्त रुपयों के लालच में गांजा की पुड़िया बनाकर बेचता था।