घाटमपुर: सचौली गांव के पास पांडु नदी के पुल के नीचे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सचौली गांव के पास पांडु नदी के पुल के नीचे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया मृतक के हाथ पर विजय निषाद गुदा हुआ है।शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।