घाटमपुर: बिधनू में तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही कार में मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
बिधनू में तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में कार चालक कौशल कुमार त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया घायल कार चालक को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया था जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चालक कल्याणपुर का रहने वाला था। परिजनों को सूचना दे दी गई है।