घाटमपुर: घाटमपुर में सेवानिवृत्त फौजी के साथ मारपीट कर छीने गए रुपए, मुकदमा दर्ज
घाटमपुर के सरदेपुर गांव के रहने वाले सेवानीवृत फौजी ज्ञान सिंह यादव को बुधवार की शाम दो युवकों ने गला दबाकर मारा पीटा था। ज्ञान सिंह ने गुरुवार को थाने पहुंचकर अपने साथ मारपीट और रुपए छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।