घाटमपुर: बिधनू में नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपी को 14 वर्ष की सजा, लगाया गया अर्थदंड
बिधनू में नाबालिग के साथ बलात्कार करने के आरोपी राजकरन को न्यायालय ने सजा सुनाई है।डीजीसी क्रिमिनल दिलीप अवस्थी ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2014 में बिधनू थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था,जिसकी सुनवाई करते हुए न्यायालय ने पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत आरोपी मानते हुए 14 वर्ष सश्रम कारावास की सजा और 40 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है।